इस बात का मलाल नहीं है कि दिल गया's image
0258

इस बात का मलाल नहीं है कि दिल गया

ShareBookmarks

इस बात का मलाल नहीं है कि दिल गया

मैं उस को देखता हूँ जो बदले में मिल गया

जो हुस्न तू ने शक्ल को बख़्शा वो बोल उठा

जो रंग तू ने फूल में डाला वो खिल गया

नाकामी-ए-वफ़ा का नमूना है ज़िंदगी

कूचे में तेरे जो कोई आया ख़जिल गया

क़िस्मत के फोड़ने को कोई और दर न था

क़ासिद मकान-ए-ग़ैर के क्यूँ मुत्तसिल गया

मुझ को मिटा के कौन सा अरमाँ तिरा मिटा

मुझ को मिला के ख़ाक में क्या ख़ाक मिल गया

'मुज़्तर' मैं उन के इश्क़ में बे-मौत मर गया

अब क्या बताऊँ जान गई है कि दिल गया

Read More! Learn More!

Sootradhar