दिल का गिला फ़लक की शिकायत यहाँ नहीं

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

दिल का गिला फ़लक की शिकायत यहाँ नहीं

वो मेहरबाँ नहीं तो कोई मेहरबाँ नहीं

हम आज तक छुपाते हैं यारों से राज़-ए-इश्क़

हालाँकि दुश्मनों से ये क़िस्सा निहाँ नहीं

ज़ेबा नहीं है दोस्त से करना मोआमला

कुछ वर्ना नाज़ जान के बदले गिराँ नहीं

हम ज़ुमरा-ए-रक़ीब में मिल कर वहाँ गए

जब शौक़ रहनुमा हो कोई पासबाँ नहीं

आशुफ़्ता मिस्ल-ए-बाद हूँ बेताब मिस्ल-ए-बर्क़

क्यूँकर मुईन-ए-चर्ख़ तिरी शोख़ियाँ नहीं

हम आप पर निसार करें काएनात को

पर क्या करें बिसात में जुज़ नीम-जाँ नहीं

सामान-ए-वज्द फ़ित्ना-ए-महशर को दे दिया

वो ख़ाक पर हमारी जो दामन-कशाँ नहीं

क्यूँ हैं नदीम-ए-दोस्त सिफ़ारिश में ग़ैर की

क्या हम को उन से रस्म-ओ-रह-ए-अरमुग़ाँ नहीं

इक हाल-ए-ख़ुश में भूल गए काएनात को

अब हम वहाँ हैं मुतरिब ओ साक़ी जहाँ नहीं

किस किस पे रश्क कीजिए किस किस को रोइए

किस दिन वो जल्वा आफ़त-ए-सद-ख़ानुमाँ नहीं

क्यूँ ये हुजूम-ए-शोर-ओ-शग़ब है नुशूर में

ऐसा तो 'शेफ़्ता' हमें ख़्वाब-ए-गिराँ नहीं

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़