ये आँखें हैं तो सर कटा कर रहेंगी

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

ये आँखें हैं तो सर कटा कर रहेंगी

किसू से हमें याँ लड़ा कर रहेंगी

अगर ये निगाहें हैं कम-बख़्त अपनी

तो कुछ हम को तोहमत लगा कर रहेंगी

ये सफ़्फ़ाकियाँ हैं तो जूँ मुर्ग़-ए-बिस्मिल

हमें ख़ाक ओ ख़ूँ में मिला कर रहेंगी

किया हम ने मालूम नज़रों से तेरी

कि नज़रें तरी हम को खा कर रहेंगी

ये आएँ हैं तो एक दिन आसमाँ को

जला कर खपा कर उड़ा कर रहेंगी

अगर गर्दिशें आसमाँ की यही हैं

तो हम को भी गर्दिश में ला कर रहेंगी

ये आँखें हैं तो एक दिन 'मुसहफ़ी' को

निगाहों के अंदर फ़ना कर रहेंगी

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like