इन आँखों से आब कुछ न निकला

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

इन आँखों से आब कुछ न निकला

ग़ैर-अज़ ख़ूँ-नाब कुछ न निकला

बोसे का क्या सवाल लेकिन

उस मुँह से जवाब कुछ न निकला

बाहम हुई यूँ तो दीद-वा-दीद

पर दिल का हिजाब कुछ न निकला

जुज़ तेरी हवा के अपने सर में

मानिंद-ए-हबाब कुछ न निकला

करता था बहुत सा मुझ पे दा'वा

पर वक़्त-ए-हिसाब कुछ न निकला

सीने में जो दिल की की तफ़ह्हुस

जुज़ दूद-ए-कबाब कुछ न निकला

हम समझे थे जिस को 'मुसहफ़ी' यार

वो ख़ाना-ख़राब कुछ न निकला

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like