आता है यही जी में फ़रियाद करूँ रोऊँ

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

आता है यही जी में फ़रियाद करूँ रोऊँ

रोने ही से टुक अपना दिल शाद करूँ रोऊँ

किस वास्ते बैठा है चुप इतना तू ऐ हमदम

क्या मैं ही कोई नौहा बुनियाद करूँ रोऊँ

यूँ दिल में गुज़रता है जा कर किसी सहरा में

ख़ातिर को टुक इक ग़म से आज़ाद करूँ रोऊँ

इस वास्ते फ़ुर्क़त में जीता मुझे रक्खा है

यानी मैं तिरी सूरत जब याद करूँ रोऊँ

ऐ 'मुसहफ़ी' आता है ये दिल में कि अब मैं भी

रोने में तुझे अपना उस्ताद करूँ रोऊँ

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like