आह देखी थी मैं जिस घर में परी की सूरत

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

आह देखी थी मैं जिस घर में परी की सूरत

अब नज़र आए है वाँ नौहागरी की सूरत

न वो अंदाज़ न आवाज़ न इश्वा न अदा

यक-ब-यक मिट गई यूँ जल्वागरी की सूरत

अब ख़याल उस का वहाँ आँखों में फिरता है मिरी

कोई फिरता था जहाँ कब्क-ए-दरी की सूरत

उस के जाने से मिरा दिल है मिरे सीने में

दम का मेहमान चराग़-ए-सहरी की सूरत

ने ख़बर उस को मिरी पहुँचे है ने उस की मुझे

बंध गई है अजब इक बे-ख़बरी की सूरत

नाम लूँ किस का कि इक गुल के लिए जाते हैं

अश्क आँखों से अक़ीक़-ए-जिगरी की सूरत

'मुसहफ़ी' है यही अब सोच कि देखें तो फ़लक

फिर भी दिखलाएगा यार-ए-सफ़री की सूरत

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like