अब मुझ को गले लगाओ साहिब

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

अब मुझ को गले लगाओ साहिब

यक शब कहीं तुम भी आओ साहिब

रूठा हूँ जो तुम से मैं तो मुझ को

आ कर के तुम्हीं मनाओ साहिब

बैठे रहो मेरे सामने तुम

अज़ बहर-ए-ख़ुदा न जाओ साहिब

कुछ ख़ूब नहीं ये कज-अदाई

हर लहज़ा न भौं चढ़ाओ साहिब

रखते नहीं पर्दा ग़ैर से तुम

झूटी क़स्में न खाओ साहिब

दर-गुज़रे हम ऐसी ज़िंदगी से

इतना भी न जी जलाओ साहिब

या ग़ैर की चाह भूल जाओ

या दिल से हमें भुलाओ साहिब

तुम वक़्त के अपने हो मसीहा

मुर्दे के तईं जिलाओ साहिब

मियाँ-'मुसहफ़ी' यार आ मिलेगा

इतना भी न तिलमिलाओ साहिब

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like