आता है किस अंदाज़ से टुक नाज़ तो देखो

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

आता है किस अंदाज़ से टुक नाज़ तो देखो

किस धज से क़दम पड़ता है अंदाज़ तो देखो

ताऊस-ए-परी-जल्वा को ठुकरा के चले है

अंदाज़-ए-ख़िराम-ए-बुत-ए-तन्नाज़ तो देखो

यक जुम्बिश-ए-लब उस की ने लाखों को जिलाया

ईसा को ये क़ुदरत थी तुम ए'जाज़ तो देखो

करता हूँ मैं दुज़्दीदा-नज़र गर कभी उस पर

नज़रों में परख ले है नज़र-बाज़ तो देखो

मैं किंगरा-ए-अर्श से पर मार के गुज़रा

अल्लाह-रे रसाई मिरी पर्वाज़ तो देखो

ऐ वाए कि इस सई पर अपनी कभी उस से

साज़िश न हुई ताला-ए-ना-साज़ तो देखो

क्या बोलने में उस बुत-ए-काफ़िर की अदा है

शीरीं-सुख़नी इक तरफ़ आवाज़ तो देखो

अबतर है ये दीवाँ तो मियाँ-'मुसहफ़ी' सारा

अंजाम की क्या कहते हो आग़ाज़ तो देखो

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैचमन से दूर रह के फूल कब शादाब रहता है— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातून