कोई अरमाँ तलाश-ए-दोस्त का क्यूँ दिल में रह जाता

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

कोई अरमाँ तलाश-ए-दोस्त का क्यूँ दिल में रह जाता

ग़ुबार अपना अगर गर्द-ए-रह-ए-मंज़िल में रह जाता

नहीं मालूम किस मुद्दत से ख़ंजर तिश्ना-ए-ख़ूँ था

कोई ख़तरा लहू का क्यूँ तन-ए-बिस्मिल में रह जाता

सफ़ाई कब थी मुमकिन ये ग़ुबार-ए-दिल वो काफ़िर है

मिरे दिल से निकलता भी तो उस के दिल में रह जाता

जला और जल के सोज़-ए-रश्क से दिल बुझ गया फ़ौरन

अगर होता चराग़-ओ-शम्अ उस महफ़िल में रह जाता

तअस्सुफ़ है ग़ुबार-ए-क़ैस की पर्वाज़-ए-हसरत पर

लिपट कर काश थोड़ा पर्दा-ए-महमिल में रह जाता

न देता गर सहारा कुछ उमीद-ए-वस्ल का तूफ़ाँ

शनावर बहर-ए-ग़म का हसरत-ए-साहिल में रह जाता

इस आईने में गर वो देख लेते रू-ए-अनवर को

तो क्यूँ इतना बड़ा धब्बा मह-ए-कामिल में रह जाता

न मिलता मुद्दआ-ए-दिल दिरम मिलता जो मुनइम से

मगर इक दाग़ बन कर वो कफ़-ए-साइल में रह जाता

निशाँ उस का कहीं मिलता सुराग़ उस का कहीं लगता

तो अपना पाँव क्यूँ थक कर रह-ए-मंज़िल में रह जाता

'नज़र' हम को इलाक़ा शेर से क्या पर ये हसरत है

न रहते हम तो अपना ज़िक्र उस महफ़िल में रह जाता

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like