मुँह से तिरे सौ बार के शरमाए हुए हैं

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

मुँह से तिरे सौ बार के शरमाए हुए हैं

क्या ज़र्फ़ है ग़ुंचों का जो इतराए हुए हैं

कहते हैं गिनो मुझ पे जो दिल आए हुए हैं

कुछ छीने हुए हैं मिरे कुछ पाए हुए हैं

ख़ंजर पे नज़र है कभी दामन पे नज़र है

कौन आता है महशर में वो घबराए हुए हैं

लब पर है यहाँ आह तो आँखों में हैं आँसू

बादल ये बहुत देर से गरमाए हुए हैं

मय पीने में क्या ज़िद थी कोई ज़हर नहीं था

हम तेरी क़सम 'शोला' क़सम खाए हुए हैं

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  5. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like