दिल सिखा लेगा अगर जौर-ओ-जफ़ा याद नहीं

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

दिल सिखा लेगा अगर जौर-ओ-जफ़ा याद नहीं

हम बना लेंगे अगर तुम सितम-ईजाद नहीं

नाला कल का सा नहीं कल की सी फ़रियाद नहीं

बुलबुल-ए-बाग़ को फिर आज सबक़ याद नहीं

क्या कहूँ नज़्अ' में क्यों शिकवा-ए-बेदाद नहीं

दम पे यूँ आ के बनी फ़ुर्सत-ए-फ़रियाद नहीं

यास ऐ शौक़-ए-असीरी चमन आबाद नहीं

पर निकलते हैं यहाँ और कहीं सय्याद नहीं

क्यों दम-ए-हश्र भी दिल शाकी-ए-बेदाद नहीं

कुछ तिरी चाल तो ऐ ग़ैरत-ए-शमशाद नहीं

वही नाले तो हैं ताज़ा कोई फ़रियाद नहीं

उठ खड़ा हो भी फ़लक कुछ नई उफ़्ताद नहीं

सिलसिला टूटना अच्छा दिल-ए-नाशाद नहीं

दम जगह से न उठे जिस में कि फ़रियाद नहीं

लोग कहने को तुझे रश्क-ए-परी कहते हैं

आदमिय्यत तो ये ही है कि परी-ज़ाद नहीं

सैकड़ों को निगह-ए-नाज़ ने गर्दन मारा

मैं न मानूँगा कि आँखें तिरी जल्लाद नहीं

बे-असर अश्क से अच्छा है जो आँखें फूटें

ना-ख़लफ़ से तो ये बेहतर है कि औलाद नहीं

अपने पर अपनी ही मिंक़ार से नोचे मैं ने

क्या करूँ ताब-ए-फ़रामोशी-ए-सय्याद नहीं

दिल-ख़राशी से है क्या कोह-कनी को निस्बत

नाख़ुन-ए-ग़म से फ़ुज़ूँ तेशा-ए-फ़र्हाद नहीं

बे-ख़ुदी में न खुला कुछ कि ख़ुदाई क्या है

देख कर बुत को ये भूले कि ख़ुदा याद नहीं

क़त्ल का हुक्म तो आँखों के इशारों में हुआ

कहिए कुछ और तो हक़ में मिरे इरशाद नहीं

दिल नहीं मुफ़्त मिले कैसे दहन का बोसा

घर में कुछ माल नहीं ग़ैर से इमदाद नहीं

क्या असीरान-ए-क़फ़स रात को चुपके सोए

आज कुछ शिकवा-ए-बे-ख़्वाबी-ए-सय्याद नहीं

दूर से आती हैं फ़रमाइशें क्यों बहर-ए-सुख़न

'शो'ला' 'ग़ालिब' नहीं कुछ 'ज़ौक़' सा उस्ताद नहीं

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  5. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like