तिरछी नज़र से देखिए तलवार चल गई

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

तिरछी नज़र से देखिए तलवार चल गई

ज़ख़्म-ए-जिगर की राह से हसरत निकल गई

मल-दल से वस्ल में तिरी महरम निकल गई

चुटकी से ऐ परी बुनत अंगिया की मल गई

बुलबुल को मस्त करती है ख़ुशबू लिबास की

शायद नसीम इत्र-ए-बहार आज मल गई

कंघी से इतनी देर में सुलझाई एक ज़ुल्फ़

ऐ जान आधी रात बखेड़े में ढल गई

मज़मून तेरी ज़र्द हिना का न बंध सका

मनहद की मछली हाथ में आ कर निकल गई

इतना न कीजिए गुल-ए-रुख़्सार पर ग़ुरूर

दो दिन की ये बहार है आज आई कल गई

अंदाज़ तेरे हाल की सीखी जो रात को

तेग़-ए-हिलाल कब्क पर ऐ माह चल गई

सर से हमारे फिर गई शमशीर-ए-बर्क़-दम

ऐ जान गिरते गिरते ये बिजली सँभल गई

क्या साफ़ गाल हैं कि न ठहरे नज़र कहीं

बे-साख़्ता निगाह हमारी फिसल गई

रंग-ए-वफ़ा उड़ा दिल-ए-सख़्त-ए-रक़ीब से

बोतल में ये शराब न ठहरी उबल गई

क्यूँ चश्म-ए-मस्त हो गए जाम-ए-शराब आज

क्या हो गया जो आँख तुम्हारी बदल गई

मज़मून-ए-गर्म पर मेरे ता'ना न कर सके

अंगुश्त-ए-ए'तिराज़ हरीफ़ों की चल गई

मिट्टी मिरी ख़राब हुई राह-ए-इश्क़ में

बर्बाद कर के उन की सवारी निकल गई

मुझ से ही पूछता है मिरा नामा-बर पता

ऐसी फ़िराक़-ए-यार में सूरत बदल गई

ऐ शोख़ तेरी दस्त-दराज़ी से नश्शे में

गर्दूं तक आफ़्ताब की पगड़ी उछल गई

दे कर मय-ए-दो-आतिशा उस से लिपट गया

दो आँचों में रक़ीब की क्या दाल गल गई

जन्नत से बहरा-वर हों ज़फ़र-गंज ऐ 'मुनीर'

जो जो थी आरज़ू मिरे दिल में निकल गई

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम