नशे में सहवन कर ली तौबा

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

नशे में सहवन कर ली तौबा

ऐसी भोली इलाही तौबा

हज में जब याद आईं वो आँखें

ताक़-ए-हरम पर रख दी तौबा

वाइ'ज़ों से रिंदों में आई

फिरती है बहकी बहकी तौबा

क़स्में खा कर फिर से पीना

मुँह का निवाला ठहरी तौबा

दाम में फाँसा मौजा-ए-मय ने

इक झटके में टूटी तौबा

बहर-ए-गुनह से पार उतारा

कश्ती-ए-रहमत ठहरी तौबा

पी के 'मुनीर' अब बादा-ए-कौसर

मस्त हुई है मेरी तौबा

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like