है ईद लाओ मय-ए-लाला-फ़ाम उठ उठ कर

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

है ईद लाओ मय-ए-लाला-फ़ाम उठ उठ कर

गले लगाते हैं शीशों को जाम उठ उठ कर

हवा चली मिरी उफ़्तादगी की ऐ साक़ी

गिरेंगे नश्शे में सब ख़ुश-ख़िराम उठ उठ कर

ज़मीन-ओ-अर्श-ओ-फ़लक पाएमाल होते हैं

न जाओ सहन से बाला-ए-बाम उठ उठ कर

कोई बशर न हो मग़रूर जिस्म-ए-ख़ाकी पर

कि बैठते हैं बहुत क़स्र-ए-ख़ाम उठ उठ कर

दम-ए-सहर नज़र आया है किस का मुँह यारब

सनम जो करते हैं मुझ को सलाम उठ उठ कर

ज़रा उठाइए ताबूत अपने आशिक़ का

ख़ुदा की राह का करते हैं काम उठ उठ कर

क़यामत आई है हलचल है आसमानों पर

न फिरिए बहर-ए-ख़ुदा बाम बाम उठ उठ कर

पड़े हैं पाँव की सूरत ज़बान में घट्टे

ये क़ासिदों को दिए हैं पयाम उठ उठ कर

बनेगी शोला-ए-जव्वाला गर्दिश-ए-क़िस्मत

तुम्हारे गिर्द फिरेगा ग़ुलाम उठ उठ कर

बढ़ेगी बात न बैठेंगे चुपके हम ऐ बुत

रक़ीब से जो करोगे कलाम उठ उठ कर

रहेगी आशिक़ों के दस्त-ओ-पा में जब तक हिस

तुम्हारी लेंगे बलाएँ मुदाम उठ उठ कर

ख़ुदा बिठाए अगर कर्बला में मुझ को 'मुनीर'

फिरूँ मैं गिर्द-ए-मज़ार-ए-इमाम उठ उठ कर

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम