शो'ला है न आँसू है न शबनम न सबा है
'मुमताज़' मिरी ज़ात फ़क़त हर्फ़-ए-वफ़ा है
जो बर्क़ भी गिरती है गुज़रती है इधर से
आलाम ने शायद मिरा घर देख लिया है
गुज़रे हैं फ़क़त एक हमीं दश्त-ए-बला से
अम्बोह-ए-रफ़ीक़ाँ तो कहीं ठहर गया है
कुछ ज़ख़्म छुपाए हैं ज़माने की नज़र से
कुछ चाक हैं ऐसे जिन्हें इक 'उम्र सिया है
ग़म हो कि सुकूँ हो हमें जीना है बहर-तौर
मरने का ये अंदाज़ भी क्या ख़ूब रहा है








