बद-ज़न हैं अहल-ए-काबा मुझ दैर-आश्ना से

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

बद-ज़न हैं अहल-ए-काबा मुझ दैर-आश्ना से

कहते हैं मुझ को काफ़िर फ़रियाद है ख़ुदा से

बेदाद मोहतसिब की फ़रियाद है ख़ुदा से

बरसे शराब घर घर मय-ख़्वार की दुआ से

चितवन बदल रही है नाम आ गया वफ़ा का

तेवर बिगड़ रहे हैं अफ़साना-ए-वफ़ा से

हम क्यूँ तुम्हें बताएँ हम क्यूँ तुम्हें जताएँ

रोज़-ए-जज़ा न जाने माँगेंगे क्या ख़ुदा से

वो पूछते हैं मुझ से कैसे हो तुम 'मुबारक'

मैं कह रहा हूँ अच्छा सरकार की दुआ से

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ