हुब्ब-ए-वतन

मोहम्मद हुसैन आज़ादमोहम्मद हुसैन आज़ाद5 May 1830 – 22 Jan 1910

1 min read · 12.4K reads

ऐ आफ़ताब-ए-हुब्ब-ए-वतन तू किधर है आज

तू है किधर कि कुछ नहीं आता नज़र है आज

तुझ बिन जहाँ है आँखों में अंधेर हो रहा

और इंतिज़ाम-ए-दिल है ज़बर ज़ेर हो रहा

ठंडे हैं क्यूँ दिलों में तिरे जोश हो गए

क्यूँ सब तिरे चराग़ हैं ख़ामोश हो गए

हुब्ब-ए-वतन की जिंस का है क़ह्त-साल क्यूँ

हैराँ हूँ आज-कल है पड़ा उस का काल क्यूँ

कुछ हो गया ज़माना का उल्टा चलन यहाँ

हुब्ब-ए-वतन के बदले है बुग़ज़-उल-वतन यहाँ

बिन तेरे मुल्क-ए-हिन्द के घर बे-चराग़ हैं

जलते एवज़ चराग़ों के सीनों में दाग़ हैं

कब तक शब-ए-सियाह में आलम तबाह हो

ऐ आफ़्ताब इधर भी करम की निगाह हो

आलम से ता कि तीरा-दिली दूर हो तमाम

और हिन्द तेरे नूर से मा'मूर हो मुदाम

उल्फ़त से गर्म सब के दिल-ए-सर्द हों बहम

और जो कि हम-वतन हों वो हमदर्द हों बहम

ता हो वतन में अपने ज़र-ओ-माल का वफ़ूर

और मुम्लिकत में दौलत-ओ-इक़बाल का वफ़ूर

सब अपने हाकिमों के लिए जाँ-निसार हूँ

और गर्दन-ए-हरीफ़ पे ख़ंजर की धार हों

इल्म-ओ-हुनर से ख़ल्क़ को रौनक़ दिया करें

और अंजुमन में बैठ के जलसे किया करें

लबरेज़ॉ£|जोश-ए-हुब्ब-ए-वतन सब के जाम हों

सरशार-ए-ज़ौक़-ओ-शौक़ दिल-ए-ख़ास-ओ-आम हों

मोहम्मद हुसैन आज़ाद
About the poet

मोहम्मद हुसैन आज़ाद

मूल नाम : मोहम्मद हुसैन आज़ाद जन्म : 05 May 1830 | दिल्ली निधन : 22 Jan 1910 | लाहौर, पंजाब संबंधी : शेख़ इब्राहीम ज़ौक़ (गुरु), किशन लाल तालिब देहलवी (शिष्य) उर्दू अदब में एक ऐसी शख्सीयत भी है जिसने दीवानगी और जूनून की स्थिति में भी वह कारनामे अंजाम दिये हैं क…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like