मेहनत करो

मोहम्मद हुसैन आज़ादमोहम्मद हुसैन आज़ाद5 May 1830 – 22 Jan 1910

1 min read · 12.5K reads

है इम्तिहाँ सर पर खड़ा मेहनत करो मेहनत करो

बाँधो कमर बैठे हो क्या मेहनत करो मेहनत करो

बे-शक पढ़ाई है सवा और वक़्त है थोड़ा रहा

है ऐसी मुश्किल बात क्या मेहनत करो मेहनत करो

शिकवे शिकायत जो कि थे तुम ने कहे हम ने सुने

जो कुछ हुआ अच्छा हुआ मेहनत करो मेहनत करो

मेहनत करो इनआ'म लो इनआ'म पर इकराम लो

जो चाहोगे मिल जाएगा मेहनत करो मेहनत करो

जो बैठ जाएँ हार कर कह दो उन्हें ललकार कर

हिम्मत का कूड़ा मार कर मेहनत करो मेहनत करो

तदबीरें सारी कर चुके बातों के दरिया बह चुके

बक बक से अब क्या फ़ाएदा मेहनत करो मेहनत करो

ये बीज अगर डालोगे तुम दिल से उसे पा लोगे तुम

देखोगे फिर इस का मज़ा मेहनत करो मेहनत करो

मेहनत जो की जी तोड़ कर हर शौक़ से मुँह मोड़ कर

कर दोगे दम में फ़ैसला मेहनत करो मेहनत करो

खेती हो या सौदागरी हो भीक हो या चाकरी

सब का सबक़ यकसाँ सुना मेहनत करो मेहनत करो

जिस दिन बड़े तुम हो गए दुनिया के धंदों में फँसे

पढ़ने की फिर फ़ुर्सत कुजा मेहनत करो मेहनत करो

बचपन रहा किस का भला अंजाम को सोचो ज़रा

ये तो कहो खाओगे क्या मेहनत करो मेहनत करो

मोहम्मद हुसैन आज़ाद
About the poet

मोहम्मद हुसैन आज़ाद

मूल नाम : मोहम्मद हुसैन आज़ाद जन्म : 05 May 1830 | दिल्ली निधन : 22 Jan 1910 | लाहौर, पंजाब संबंधी : शेख़ इब्राहीम ज़ौक़ (गुरु), किशन लाल तालिब देहलवी (शिष्य) उर्दू अदब में एक ऐसी शख्सीयत भी है जिसने दीवानगी और जूनून की स्थिति में भी वह कारनामे अंजाम दिये हैं क…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like