मिरी प्यारी अम्माँ

मोहम्मद हुसैन आज़ादमोहम्मद हुसैन आज़ाद5 May 1830 – 22 Jan 1910

1 min read · 12.4K reads

न कुछ मुझ में ताक़त थी जिस आन अम्माँ

न अच्छे बुरे की थी पहचान अम्माँ

तुम्हीं सब तरह थीं निगहबान अम्माँ

तुम्हीं को था हर दम मिरा ध्यान अम्माँ

मिरी प्यारी अम्माँ मिरी जान अम्माँ

मुझे प्यार से दूध तुम ने पिलाया

थपक कर मोहब्बत से तुम ने सुलाया

बहुत दिन मुझे गोदियों में फिराया

मुझे सुख दिया आप है दुख उठाया

मिरी प्यारी अम्माँ मिरी जान अम्माँ

कभी अपनी गोदी में मुझ को लिटाना

कभी मीठी बातों से मुझ को हँसाना

कभी प्यार करना गले से लगाना

न भूलूँगा मैं उम्र भर वो ज़माना

मिरी प्यारी अम्माँ मिरी जान अम्माँ

जो दुख से कभी नींद मुझ को न आई

तो इस फ़िक्र में रात तुम ने गँवाई

कभी कुछ दवाई खिलाई पिलाई

कभी कोई मीठी सी लोरी सुनाई

मिरी प्यारी अम्माँ मिरी जान अम्माँ

तुम्हीं ने है अच्छा तरीक़ा सिखाया

तुम्हीं ने है रस्ता ख़ुदा का बताया

तुम्हीं ने गुनाहों से मुझ को बचाया

तुम्हीं ने मुझे आदमी है बनाया

मिरी प्यारी अम्माँ मिरी जान अम्माँ

बहुत की मिरे साथ तुम ने मोहब्बत

उठाई मिरे वास्ते सख़्त मेहनत

अगर दे ख़ुदा मुझ को उम्र और दौलत

तुम्हारी बजा लाऊँ हर तरह ख़िदमत

मिरी प्यारी अम्माँ मिरी जान अम्माँ

मोहम्मद हुसैन आज़ाद
About the poet

मोहम्मद हुसैन आज़ाद

मूल नाम : मोहम्मद हुसैन आज़ाद जन्म : 05 May 1830 | दिल्ली निधन : 22 Jan 1910 | लाहौर, पंजाब संबंधी : शेख़ इब्राहीम ज़ौक़ (गुरु), किशन लाल तालिब देहलवी (शिष्य) उर्दू अदब में एक ऐसी शख्सीयत भी है जिसने दीवानगी और जूनून की स्थिति में भी वह कारनामे अंजाम दिये हैं क…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी