जब से देखा है बना गोश-ए-क़मर में तिनका

मियाँ दाद ख़ां सय्याहमियाँ दाद ख़ां सय्याह

1 min read · 12.4K reads

जब से देखा है बना गोश-ए-क़मर में तिनका

फाँस की तरह खटकता है जिगर में तिनका

नेज़ा-बाज़ी पे हमें अपनी न धमका ऐ तुर्क

हम समझते हैं इसे अपनी नज़र में तिनका

आतिश नाला-ए-बुलबुल ये चमन में भड़की

न बचा नाम को सय्याद के घर में तिनका

ख़ार-ए-मिज़्गाँ को नज़र भर के न देखा मैं ने

पड़ गया उड़ के मिरे दीदा-ए-तर में तिनका

सुन के आमद तिरी आँखों से उठा लेते हैं

देखते हैं जो पड़ा राहगुज़र में तिनका

गिर्द उस बहर-ए-सफ़ा के मैं फिरा करता हूँ

रहता है गर्दी में जिस तरह भँवर में तिनका

आह-ए-सोज़ाँ ने जलाए तिरे जंगल 'सय्याह'

नाम को भी न रहा एक शजर में तिनका

मियाँ दाद ख़ां सय्याह
About the poet

मियाँ दाद ख़ां सय्याह

उपनाम : 'सय्याह' मूल नाम : मियाँ दाद ख़ां निधन : सूरत, गुजरात LCCN : n89263063 सय्याह, मियाँदाद ख़ाँ (1829-1907) सूरत (गुजरात) के रहने वाले थे। मिर्ज़ा ग़ालिब से दोस्ती और शागिर्दी का रिश्ता था। सैर-सपाटे का बहुत शौक़ था और इस पर दिल खोल कर ख़र्च करते थे। बा’द में…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from मियाँ दाद ख़ां सय्याह

  1. क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दो

    क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दोख़ूब गुज़रेगी जो मिल बैठेंगे दीवाने दो

    12.4K reads
  2. है दिल को इस तरह से मिरे यार की तलाश

    है दिल को इस तरह से मिरे यार की तलाशजिस तरह थी कलीम को दीदार की तलाश

    12.4K reads
  3. तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद है

    तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद हैहम को मोहर्रम और रक़ीबों को ईद है

    12.4K reads
  4. अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम का

    अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम कागाह आबिद हूँ ख़ुदा का गह पुजारी राम का

    12.4K reads
  5. नहीं मिलता दिला हम को निशाँ तक

    नहीं मिलता दिला हम को निशाँ तकमकाँ ढूँड आए उस का ला-मकाँ तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like