वो शाह-ए-हुस्न जो बे-मिस्ल है हसीनों में

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

वो शाह-ए-हुस्न जो बे-मिस्ल है हसीनों में

कभी फ़क़ीर भी था उन के हम-नशीनों में

अगर हयात है देखेंगे एक दिन दीदार

कि माह-ए-ईद भी आख़िर है इन महीनों में

न इख़्तिलात न वो आँख है न वो चितवन

ये क्या सबब कि पड़ा फ़र्क़ सब क़रीनों में

नहीं बुतों के तसव्वुर से कोई दिल ख़ाली

ख़ुदा ने उन को दिए हैं मकान सीनों में

मआल-ए-कार वही सब का है वही आग़ाज़

हज़ार फ़र्क़ करें ख़ुद-परस्त दीनों में

अबस हरीस हवस से ज़लील होते हैं

अमिट है 'बर्क़' जो तहरीर है जबीनों में

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनईद मुबारक! उम्मीद मुबारक!बाद मुद्दत के ये उम्मीद का चाँद आया हैकितने अरमान लिए ईद का चाँद आया है— हिमांशु बाजपेयी