क़मर की वो ख़ुर्शीद तस्वीर है

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

क़मर की वो ख़ुर्शीद तस्वीर है

गले में सितारों की ज़ंजीर है

कहाँ पा-ए-जानाँ कहाँ मेरा सर

ये तालेअ् ये क़िस्मत ये तक़दीर है

ख़फ़ा आप से आप होते हो क्यूँ

बता दो जो कुछ मेरी तक़्सीर है

न खोलो ख़त उस का धड़कता है दिल

ख़ुदा जाने क्या इस में तहरीर है

नुमायाँ है क़ौस-ए-क़ुज़ह अब्र में

मिसी पर लिखौटे की तहरीर है

मुनासिब है कुछ खा के मर जाओ 'बर्क़'

यही दर्द-ए-फ़ुर्क़त की तदबीर है

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like