मैं अगर रोने लगूँ रुतबा-ए-वाला बढ़ जाए

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

मैं अगर रोने लगूँ रुतबा-ए-वाला बढ़ जाए

पानी देने से निहाल-ए-क़द-ए-बाला बढ़ जाए

जोश-ए-वहशत यही कहता है निहायत कम है

दो जहाँ से भी अगर वुसअत-ए-सहरा बढ़ जाए

क़ुमरियाँ देख के गुलज़ार में धोका खाएँ

तौक़ मिन्नत का जो ऐ सर्व-ए-तमन्ना बढ़ जाए

हाथ पर हाथ अगर मार के दौड़ूँ बाहम

राह-ए-उल्फ़त में क़दम क़ैस से मेरा बढ़ जाए

दाग़ पर दाग़ से ऐ 'बर्क़' मुझे राहत है

दर्द कम हो तो शब-ए-हिज्र में ईज़ा बढ़ जाए

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like