जवानी याद हम को अपनी फिर बे-इख़्तियार आई

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवसमिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

1 min read · 12.4K reads

जवानी याद हम को अपनी फिर बे-इख़्तियार आई

हुआ दीवानों में जब ग़ुल बहार आई बहार आई

हुआ था मर्ग से ग़ाफ़िल मैं किस दिन जोश-ए-वहशत में

सबा क्यूँ ले के मेरे सामने मुश्त-ए-ग़ुबार आई

दिखाए रंज पीरी के अजल तेरे तग़ाफ़ुल ने

तुझे आना था पहले आह तू अंजाम कार आई

हमारे तौसन-ए-उम्र-ए-रवाँ के तेज़ करने को

शमीम-ए-ज़ुल्फ़ दोश-ए-बाद-ए-सरसर पर सवार आई

न पाया वक़्त ऐ ज़ाहिद कोई मैं ने इबादत का

शब-ए-हिज्राँ हुई आख़िर तो सुब्ह-ए-इंतिज़ार आई

न कुछ ख़तरा ख़िज़ाँ का है न एहसान-ए-बहार उस पर

अदम से अपनी शाख़-ए-आरज़ू बे-बर्ग-ओ-बार आई

हमारी देखियो ग़फ़लत न समझे वाए नादानी

हमें दो दिन के बहलाने को उम्र-ए-बे-मदार आई

जो नंग-ए-इश्क़ हैं वो बुल-हवस फ़रियाद करते हैं

लब-ए-ज़ख़्म-ए-'हवस' से कब सदा-ए-ज़ींहार आई

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस
About the poet

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

  1. क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थे

    क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थेकाँपते थे बदनामी के डर से आँसू पी पी जाते थे

    12.4K reads
  2. हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख कर

    हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख करउन सब ने रो दिया मुझे बीमार देख कर

    12.4K reads
  3. हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुम

    हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुमआईने में अपने ही नज़र-बाज़ हुए तुम

    12.4K reads
  4. जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँ

    जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँकब तलक ढूँडूँ कहाँ तक जादा-पैमाई करूँ

    12.4K reads
  5. हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थे

    हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थेजब उट्ठे थे ज़ानू से हाथ आश्ना थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like