हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थे

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवसमिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

1 min read · 12.4K reads

हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थे

जब उट्ठे थे ज़ानू से हाथ आश्ना थे

जहाँ की तो हर चीज़ में इक मज़ा था

न समझे कि किस शय के हम मुब्तला थे

न काफ़िर से ख़िलअत न ज़ाहिद से उल्फ़त

हम इक बज़्म में थे प सब से जुदा थे

न था मेरे जंगल में आज़ाद कोई

बगूले भी पाबंद-ए-ज़ुल्फ़-ए-हवा थे

मज़ार-ए-ग़रीबाँ तअस्सुफ़ की जा है

वो सोते हैं फिरते जो कल जा-ब-जा थे

बना कर बिगाड़ा हमें क्यूँ जहाँ में

ये सब हर्फ़ क्या सहव-ए-किल्क-ए-क़ज़ा थे

किए आख़िरी नाले दो-चार मैं ने

वही नाले बांग-ए-शिकस्त-ए-दरा थे

ख़ुदा जाने दुनिया में किस को थी राहत

'हवस' हम तो जीने से अपने ख़फ़ा थे

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस
About the poet

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

  1. क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थे

    क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थेकाँपते थे बदनामी के डर से आँसू पी पी जाते थे

    12.4K reads
  2. हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख कर

    हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख करउन सब ने रो दिया मुझे बीमार देख कर

    12.4K reads
  3. हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुम

    हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुमआईने में अपने ही नज़र-बाज़ हुए तुम

    12.4K reads
  4. जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँ

    जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँकब तलक ढूँडूँ कहाँ तक जादा-पैमाई करूँ

    12.4K reads
  5. क्या मज़ा हो जो किसी से तुझे उल्फ़त हो जाए

    क्या मज़ा हो जो किसी से तुझे उल्फ़त हो जाएजी कुढ़े फ़िक्र रहे मेरी सी हालत हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like