बातें हैं वाइज़ों की अज़ाब ओ सवाब क्या

मिर्ज़ा मायल देहलवीमिर्ज़ा मायल देहलवी

1 min read · 12.4K reads

बातें हैं वाइज़ों की अज़ाब ओ सवाब क्या

दो दिन की ज़िंदगी में हिसाब-ओ-किताब क्या

चाही वफ़ा-ए-वादा तो पाया जवाब क्या

हाँ कहिए तो ये आप ने देखा है ख़्वाब क्या

दिल में ग़ज़ब के जोश हैं तौबा की ख़ैर हो

करती है देखिए ये शब-ए-माहताब क्या

ये सब सही कि ज़लज़ला है ता-फ़लक मगर

शोख़ी तो अपनी देख मिरा इज़्तिराब क्या

उस ने तो जो लिख्खा सो लिखा पर ग़ज़ब ये है

इक एक पूछता है कि आया जवाब क्या

अच्छा गुमान ओ वहम हमारे ग़लत सही

कहिए तो कहती है निगह-ए-पुर-हिजाब क्या

ऐ हम-नशीं भला वो अगर सुन के हाल-ए-दिल

कह दें कि सब ग़लत है फिर इस का जवाब क्या

करते हैं लोग वाइज़ ओ 'माइल' पे तअन क्यूँ

पीता नहीं जहान में कोई शराब क्या

मिर्ज़ा मायल देहलवी
About the poet

मिर्ज़ा मायल देहलवी

उपनाम : 'मायल' मूल नाम : मीरज़ा मुमताजउद्दीन अहमद ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाकिसान और आत्महत्याउन्हें धर्मगुरुओं ने बताया था प्रवचनों मेंआत्महत्या करने वाला सीधे नर्क जाता है— हरीशचंद्र पांडेचंद्र नदीदिख रहा दूर यह पर्वत कितना सुंदर!अभिनव मोहक आकर्षक,— लमाबम कमल सिंह