अश्क-ए-गुलगूँ को न ख़ून-ए-शोहदा को देखा

मिर्ज़ा मायल देहलवीमिर्ज़ा मायल देहलवी

1 min read · 12.4K reads

अश्क-ए-गुलगूँ को न ख़ून-ए-शोहदा को देखा

शोख़ जैसा कि तिरे रंग-ए-हिना को देखा

तुझ को देखा न तिरे नाज़-ओ-अदा को देखा

तेरी हर तर्ज़ में इक शान-ए-ख़ुदा को देखा

हैं तुझे देख के हूरान-ए-बहिश्ती बेताब

या तिरे कुश्ता-ए-अंदाज़ा-ओ-अदा को देखा

तिश्ना-ए-आब-ए-दम-ए-तेग़ ने पीना कैसा

आँख उठा कर न कभी आब-ए-बक़ा को देखा

मुझे काफ़िर ही बताना है ये वाइज़ कम-बख़्त

मैं ने बंदों में कई बार ख़ुदा को देखा

निकहत-ए-ज़ुल्फ़-ए-मोअम्बर को चमन में पाया

आते जाते तिरे कूचे में सबा को देखा

'माइल' ईमान है बिल-ग़ैब हमें लोगों का

कि पयम्बर को है देखा न ख़ुदा को देखा

मिर्ज़ा मायल देहलवी
About the poet

मिर्ज़ा मायल देहलवी

उपनाम : 'मायल' मूल नाम : मीरज़ा मुमताजउद्दीन अहमद ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 15 Poems / Stories