तुम ले के अपने हाथ में ख़ंजर न देखना

मिर्ज़ा मायल देहलवीमिर्ज़ा मायल देहलवी

1 min read · 12.4K reads

तुम ले के अपने हाथ में ख़ंजर न देखना

और देखना तो तन पे मिरे सर न देखना

दुश्मन भी मेरे साथ ही आता है बज़्म में

तुम को क़सम है आँख उठा कर न देखना

गर देखते नहीं हो नदामत से जौर की

तुम अब तो देख लो दम-ए-महशर न देखना

दिल पर रहेगी नक़्श ये बे-मेहरियाँ तिरी

जाना और इस तरह से कि मुड़ कर न देखना

'माइल' जो तौबा करते हो कैसा ही अब्र हो

फिर आँख उठा के शीशा-ओ-साग़र न देखना

मिर्ज़ा मायल देहलवी
About the poet

मिर्ज़ा मायल देहलवी

उपनाम : 'मायल' मूल नाम : मीरज़ा मुमताजउद्दीन अहमद ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 15 Poems / Stories