तुम खुल रहे थे ग़ैर से छाँव तले खड़े

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

तुम खुल रहे थे ग़ैर से छाँव तले खड़े

हम दस्त-ए-रश्क धूप में अपने मले खड़े

हम देख तुम को दौड़े कि मिल लें गले खड़े

तुम भूल हम को रह गए जानी भले खड़े

बैठो जी मल के मेहंदी दिखाओ उठा न हाथ

हाथों से हम तुम्हारे बहुत हैं जले खड़े

है हर नफ़स के साथ हवाई व फुलझड़ी

ये नख़्ल-ए-आह ज़ोर हैं फूले फले खड़े

है हम पे तोहमत-ए-मरज़-ए-इश्क़ 'अज़फ़री'

हम तुम हैं देखो ठनी से चँगे भले खड़े

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like