ग़ुबार दिल में भरा किर्किरी सलाम-अलैक

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

ग़ुबार दिल में भरा किर्किरी सलाम-अलैक

है किस के काम की ये ज़ाहिरी सलाम-अलैक

करें न सीधी निगह दूसरी सलाम-अलैक

है अब के यारों की ये झरझरी सलाम-अलैक

तलव्वुन ऐसा इन अबना-ए-रोज़गार में है

कि सुब्ह मिलिए तो है चरपरी सलाम-अलैक

मबादा बात में बू-ए-तमअ अगर पावें

फिर उन की आँखों से तेरी गिरी सलाम-अलैक

जो शाम देखो तो फिर इन तिलों में तेल नहीं

चुराई आँखें हैं भौवें फिरी सलाम-अलैक

ब-क़ौल-ए-शाएर-ए-बंगाला 'अज़फ़री' यूँ रह

''कि खाना गाँठ का इन से निरी सलाम-अलैक''

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like