बारकल्लाह मैं तिरे हुस्न की क्या बात कहूँ

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

बारकल्लाह मैं तिरे हुस्न की क्या बात कहूँ

सज कहूँ धज कहूँ छब तख़्ती कहूँ गात कहूँ

रुख़ ओ ज़ुल्फ़ उस के शब-ए-तार में देखे बाहम

हूँ अचंभे में इसे दिन कहूँ या रात कहूँ

की क़यामत तिरे क़ामत ने तो गुलशन ऊपर

पंखुड़ी एक तरफ़ फूल कहूँ पात कहूँ

ताक़-ए-अबरू के नज़ारे के थे ख़्वाहाँ सो मिला

और क्या हाजत अब ऐ क़िबला-ए-हाजात कहूँ

देखने को अभी दिल तड़पा कि तुम आ पहुँचे

कशिश-ए-दिल कि तुम्हारी ये करामात कहूँ

ऐन हिज्राँ में बहार-ए-गुल-ओ-बाराँ आई

गिर्या आशिक़ का कहूँ या उसे बरसात कहूँ

'अज़फ़री' ने हैं तिरे इश्क़ में झेले प्यारे

क्या क्या आफ़ात बलिय्यात कि सदमात कहूँ

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like