यूँ तो इन आँखों से हम ने ओ बुत कहने को दुनिया देखी

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

यूँ तो इन आँखों से हम ने ओ बुत कहने को दुनिया देखी

लेकिन सारी ख़ुदाई भर तेरी सूरत-ए-यकता देखी

खेल गए क्यूँ जाँ पे 'अंजुम' तुम ने अभी क्या दुनिया देखी

मरने लगे ख़ूबान-ए-जहाँ पर तेरी मेरी देखा-देखी

दर्द-ए-जिगर कम था कि नहीं था ये तो बता दम था कि नहीं था

कह तो मरीज़ में कुछ भी देखा नब्ज़ जो तू ने मसीहा देखी

उस को भला क्यूँकर चैन आया दिल को क्या कह कर समझाया

सूरत तेरी जिस ने सितम-गर थाम के अपना कलेजा देखी

वस्ल की शब बरहम ही रहा वो ता-ब-सहर उलझा ही किया वो

बल न गया अबरू से उस की ज़ुल्फ़ भी हम ने सुलझा देखी

वाह-रे-वा ऐ नाला-ए-सोज़ाँ देख ली तेरी ठंडी गर्मी

दिल न पसीजा उस काफ़िर का आग भी तू ने भड़का देखी

उस के दिल से गई न कुदूरत दिल की दिल ही में रह गई हसरत

हम ने झड़ी अश्कों की बरसों इन आँखों से बरसा देखी

एक ज़रा से हश्र पे वाइ'ज़ उस को डराता अल्लाह अल्लाह

जिस ने बुतों की गली में बरसों रोज़-ए-क़यामत बरपा देखी

जैसी ज़ीस्त हमारी गुज़री दुश्मन की भी यूँ न बसर हो

'अंजुम' हज़रत-ए-दिल की बदौलत हम ने मुसीबत क्या क्या देखी

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like