सनम है या ख़ुदा क्या जाने क्या है

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

सनम है या ख़ुदा क्या जाने क्या है

हमारा दिलरुबा क्या जाने क्या है

न सुम्बुल है न काला है न नागिन

तरी ज़ुल्फ़-ए-रसा क्या जाने क्या है

कसी पहलू नहीं आराम तुझ को

तुझे ऐ दिल हुआ क्या जाने क्या है

नहीं मालूम काबा है कि क़िबला

ख़म-ए-अबरू तिरा क्या जाने क्या है

मिरा दिल लोगे तुम या जान लोगे

तुम्हारा इंदिया क्या जाने क्या है

जफ़ाओं से तिरी भरना नहीं दिल

तड़पने में मज़ा क्या जाने क्या है

हमें तो उस से है उम्मीद-ए-बख़्शिश

मगर उस की रज़ा क्या जाने क्या है

नज़र फेरी नहीं तू ने तो हम से

ये फिर इश्वा-नुमा क्या जाने क्या है

तसव्वुर में जो की हैं बंद आँखें

दिखाई दे रहा क्या जाने क्या है

भला तू आश्ना होगा कसी का

अरे ना-आश्ना क्या जाने क्या है

क़यामत है क़द-ए-बाला तुम्हारा

निगाह-ए-फ़ित्ना-रा क्या जाने क्या है

निकलता है धुआँ जो आह के साथ

ये ऐ दिल जल रहा क्या जाने क्या है

भला मैं क्या उसे बतलाऊँ 'अंजुम'

वो मुझ से पूछता क्या जाने क्या है

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like