रंग बदला है कई दिन से मिज़ाज-ए-यार का

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

रंग बदला है कई दिन से मिज़ाज-ए-यार का

जोड़ शायद चल गया फिर आज कल अग़्यार का

कस क़दर पाया सवेदा-ए-दिल-ए-आशिक़ ने औज

रफ़्ता रफ़्ता तिल बना आख़िर तिरे रुख़्सार का

अब तो आ कर देख जाना चाहिए तुझ को ज़रूर

हाल है नौ-ए-दिगर ईसा तिरे बीमार का

बे-ख़ुदी में ज़ख़्म-ए-दिल पर जबकि पड़ती है नज़र

होता है धोका तुम्हारे रौज़न-ए-दीवार का

हाल-ए-दर्द-ए-दिल बयाँ किस से करूँ मैं बद-नसीब

तू ही जब पुरसाँ न हो ले मेरे हाल-ए-ज़ार का

बात करना हो गया मुश्किल बुतों के सामने

पड़ गया फंदा गले में रिश्ता-ए-ज़ुन्नार का

हो गया हूँ ना-तवाँ ऐसा तुम्हारे हिज्र में

तोड़ना मुश्किल हुआ है आँसुओं के तार का

इक फ़क़त तेरे कशीदा होने से ये हाल है

भागता है साया तक मुझ से तिरी दीवार का

ना-तवाँ ऐसा हूँ पिस कर ख़ाक हो जाऊँ अभी

साया पड़ जाए अगर मुझ पर तिरी दीवार का

अब तो सूरत अपनी दिखलाओ ख़ुदा के वास्ते

दम निकलता है तुम्हारे तालिब-ए-दीदार का

अपनी कम-फ़हमी से 'अंजुम' हम निहायत तंग हैं

ज़ेहन में आता नहीं मज़मूँ दहान-ए-यार का

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like