निगह क्या और मिज़ा क्या ऐ सनम इस को भी उस को भी

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

निगह क्या और मिज़ा क्या ऐ सनम इस को भी उस को भी

समझते हैं क़ज़ा का तीर हम इस को भी उस को भी

पड़े थे दिल के पीछे उस को तो ग़ारत किया तुम ने

रहा अब दीन ओ ईमाँ लो सनम इस को भी उस को भी

अगर ले मोल इक बोसे पे मेरा देन ओ ईमान तू

मैं दे दूँगा तिरे सर की क़सम इस को भी उस को भी

हक़ीक़त में तफ़ावुत कुछ नहीं शैख़ ओ बरहमन में

सुना है हम ने भरते तेरा दम इस को भी उस को भी

गिरा देता है आँखों से मिरी सुम्बुल हो या नागिन

तुम्हारी काकुल-ए-पेचाँ का ख़म इस को भी उस को भी

कभी तेवरी चढ़ाना और कभी मुँह फेर कर हँसना

तिरा आशिक़ समझता है सितम इस को भी उस को भी

हमारी आबरू क्या और दिल पर हौसला कैसा

डुबो देना अरी ओ चश्म-ए-नम इस को भी उस को भी

किया इक़रार बोसा देने का दीं गालियाँ तुम ने

फ़क़ीर-ए-इश्क़ हूँ समझा करम इस को भी उस को भी

ख़त-ए-महबूब ओ पा-ए-नामा-बर क़िस्मत से हाथ आए

लगा आँखों से 'अंजुम' दम-ब-दम इस को भी उस को भी

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like