चले आओ अगर दम भर को तुम तो ये जाता रहे फ़िल-फ़ौर मरज़

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

चले आओ अगर दम भर को तुम तो ये जाता रहे फ़िल-फ़ौर मरज़

कि नहीं है ब-जुज़ बीमारी-ए-ग़म मिरी जान मुझे कोई और मरज़

नहीं कहता मैं तुम से कि चारा करो मगर आ के कभी कभी देख तो लो

कि समझता नहीं है तबीब कोई है तुम्हारे ही क़ाबिल-ए-ग़ौर मरज़

मिरे ईसा-दम मिरे बे-परवा न इलाज से मेरे हाथ उठा

नहीं बचने का ये मरीज़ तिरा कि है बढ़ता चला बे-तौर मरज़

नहीं इस का तअज्जुब यारो अगर मिरे दिल में दर्द हो रह रह कर

करे ग़फ़लत ईसी-ए-दौराँ जब तू न बाँधे क्यूँ-कर दौर मरज़

तुझे 'अंजुम' दर्द-ए-फ़िराक़ भला क्यूँ चैन से उठने बैठने दे

वो मसीह न जब कुछ रहम करे करे क्यूँ न जफ़ा-ओ-जौर मरज़

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like