उम्र भर हम रहे शराबी से

मीर तक़ी मीरमीर तक़ी मीर

1 min read · 12.4K reads

उम्र भर हम रहे शराबी से

दिल-ए-पुर-ख़ूँ की इक गुलाबी से

जी ढहा जाए है सहर से आह

रात गुज़रेगी किस ख़राबी से

खिलना कम कम कली ने सीखा है

उस की आँखों की नीम-ख़्वाबी से

बुर्क़ा उठते ही चाँद सा निकला

दाग़ हूँ उस की बे-हिजाबी से

काम थे इश्क़ में बहुत पर 'मीर'

हम ही फ़ारिग़ हुए शिताबी से

मीर तक़ी मीर
About the poet

मीर तक़ी मीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like