ज़ाहिद इस राह न आ मस्त हैं मय-ख़्वार कई

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

ज़ाहिद इस राह न आ मस्त हैं मय-ख़्वार कई

अभी याँ छीन लिए जुब्बा-ओ-दस्तार कई

संग-दिल कूँ न किसी की हुई अफ़्सोस ख़बर

मर गए सर कूँ पटक कर पस-ए-दीवार कई

ना-तवाँ मुझ सा भला कौन है इंसाफ़ तो कर

चश्म-ए-फ़त्ताँ के तिरे गरचे हैं बीमार कई

दिल की बेताबी से और चश्म की बे-ख़्वाबी से

नज़र आने लगे अब इश्क़ के आसार कई

जूँ ही वो होश-रुबा आ के नुमूदार हुआ

नक़्श-ए-दीवार हुए तालिब-ए-दीदार कई

अब्रू-ओ-चश्म-ओ-निगाह-ओ-मिज़ा हर इक ख़ूँ-ख़्वार

एक दिल है मिरा तिस पर हैं दिल-आज़ार कई

ऐ मसीहा-ए-ज़माँ देख टुक आ कर अहवाल

कि तिरी चश्म के याँ मरते हैं बीमार कई

खींच मत ज़ोर से शाने को तू ऐ मश्शाता

दिल हैं उस ज़ुल्फ़ के बालों में गिरफ़्तार कई

कफ़-ए-पा हैं तिरे सहरा की निशानी 'बेदार'

मर गया तो भी फफूलों में रहे ख़ार कई

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश