आ तेरी गली में मर गए हम

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

आ तेरी गली में मर गए हम

मंज़ूर जो था सो कर गए हम

तुझ बिन गुलशन में गर गए हम

जूँ शबनम चश्म-तर गए हम

पाते नहीं आप को कहीं याँ

हैरान हैं किस के घर गए हम

उस आईना-रू के हो मुक़ाबिल

मालूम नहीं किधर गए हम

गो बज़्म में हम से वो न बोला

बातें आँखों में कर गए हम

जूँ शम्अ उस अंजुमन से 'बेदार'

ले दाग़-ए-दिल-ओ-जिगर गए हम

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories