उस सितमगर से जो मिला होगा

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

उस सितमगर से जो मिला होगा

जान से हाथ धो चुका होगा

इश्क़ में तेरे हम जो कुछ देखा

न किसी ने कभी सुना होगा

आह क़ासिद तू अब तलक न फिरा

दिल धड़कता है क्या हुआ होगा

तू ही आँखों में तू ही है दिल में

कौन याँ और तुझ सिवा होगा

ऐ मियाँ गुल तो खिल चुके प कभू

ग़ुंचा-ए-दिल मिरा भी वा होगा

देख तू फ़ाल में कि वो मुझ से

न मिलेगा मिलेगा क्या होगा

है यक़ीं मुझ को तुझ सितमगर से

दिल किसी का अगर लगा होगा

नाला-ओ-आह करते ही करते

एक दिन यूँ ही मर गया होगा

कोई होगा कि देख उसे 'बेदार'

दिल ओ दीं ले के तुज रहा होगा

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like