नश्शे में जी चाहता है बोसा-बाज़ी कीजिए

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

नश्शे में जी चाहता है बोसा-बाज़ी कीजिए

इतनी रुख़्सत दीजिए बंदा-नवाज़ी कीजिए

चाहिए जो कुछ सो हो पहले ही सज्दे में हुसूल

आप को गर काबा-ए-दिल का नमाज़ी कीजिए

जिस ने इक जल्वा को देखा जी दिया परवाना-वार

इस क़दर ऐ शम्अ-रूयाँ हुस्न-साज़ी कीजिए

नर्दबाँ कहते हैं है बाम-ए-हक़ीक़त का मजाज़

चंद रोज़ इस वास्ते इश्क़-ए-मजाज़ी कीजिए

ख़्वाहिश-ए-रौशन-दिली गर होवे शब से ता-सहर

शम्अ-साँ 'बेदार' रो रो जाँ-गुदाज़ी कीजिए

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like