ले चुके दिल तो जंग क्या है अब

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

ले चुके दिल तो जंग क्या है अब

आ मिलो फिर दरंग क्या है अब

पी गए ख़ुम के ख़ुम न की मस्ती

याँ शराब-ए-फ़रंग क्या है अब

उस निगह का है दिल जराहत-कश

ज़ख़्म-ए-तेग़-ओ-ख़दंग क्या है अब

हूँ मैं दरिया-ए-इश्क़ का ग़व्वास

ख़ौफ़-ए-काम-नहंग क्या है अब

दीद ओ वा-दीद तो हुए बाहम

शर्म ऐ शोख़ ओ संग क्या है अब

दिल से वहशी के तईं शिकार क्या

सैद-ए-शेर-ओ-पलंग क्या है अब

थी जो रुस्वाई हो चुकी 'बेदार'

पास-ए-नामूस-ओ-नंग क्या है अब

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like