इश्क़ का दर्द-ए-बे-दवा है ये

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ का दर्द-ए-बे-दवा है ये

जाने तेरी बला कि क्या है ये

मार डालेगी एक आलम को

तेरी ऐ शोख़ गर अदा है ये

हर दम आता है और ही सज से

क्या ही अल्लाह मीरज़ा है ये

चाहिए उस का शर्बत-ए-दीदार

कि तप-ए-इश्क़ की दवा है ये

उस सितम-पेशा मेहर दुश्मन की

मेरे ऊपर अगर जफ़ा है ये

इस में उस की तो कुछ नहीं तक़्सीर

चाहने की मिरे सज़ा है ये

दिल-ए-'बेदार' को तो लूट लिया

ज़ुल्फ़ है या कोई बला है ये

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like