आने दो अपने पास मुझ को

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

आने दो अपने पास मुझ को

करना है कुछ इल्तिमास मुझ को

तेरे ये जौर कब सहूँ मैं

गर इश्क़ का हो न पास मुझ को

दो तिफ़्ल-मिज़ाज शीशा-दिल में

किस तरह न हो हिरास मुझ को

लगता है न घर में दिल न बाहर

किस ने ये किया उदास मुझ को

क्या हाल कहूँ कि देख उस को

रहते ही नहीं हवास मुझ को

ऐ निकहत-ए-गुल परी ही रह तू

आना है उसी के पास मुझ को

मुँह फेरा भी न उस तरफ़ से

टुक होने दे रू-शनास मुझ को

उठ जाऊँगा एक दिन ख़फ़ा हो

यहाँ तक न करो उदास मुझ को

गर हैं यही जौर उस के 'बेदार'

बचने की नहीं है आस मुझ को

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like