वो कहाँ जलवा-ए-जाँ-बख़्श बुतान-ए-देहली

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

वो कहाँ जलवा-ए-जाँ-बख़्श बुतान-ए-देहली

क्यूँ कि जन्नत पे किया जाए गुमान-ए-देहली

इन का बे-वज्ह नहीं टूट के होना बर्बाद

ढूँडे है अपने मकीनों को मकान-ए-देहली

जिस के झोंके से सबा तबला-ए-अत्तार बने

है वो बाद-ए-सहर-ए-इत्र-फ़िशान-ए-देहली

मेहर ज़र ख़ाक को करता है ये सच है लेकिन

इस से कुछ बढ़ के हैं साहब-नज़रान-ए-देहली

आइना-साज़ सिकंदर है तू जम जाम-फ़रोश

वुसअ'त-आबाद है किस दर्जा जहान-ए-देहली

कर के बर्बाद उसे किस को बसाएगा फ़लक

क्या कोई और भी है शहर बसान-ए-देहली

इस लिए ख़ुल्द में जाने का हर इक तालिब है

कि कुछ इक दूर से पड़ता है गुमान-ए-देहली

वो सितम देख चुके थे कि रहे आसूदा

फ़ित्ना-ओ-हश्र में आफ़त-ज़दगान-ए-देहली

समझे हैं सू-ए-अदब जन्नत-ए-सानी कहना

वो कुछ अश्ख़ास जो हैं मर्तबा-दान-ए-देहली

सैली-ए-पंजा-ए-जल्लाद-ए-सितम से है है

नज़्र-ए-बे-दाद हुए मुंतख़बान-ए-देहली

या-ख़ुदा हज़रत-ए-ग़ालिब को सलामत रखना

अब इसी नाम से बाक़ी है निशान-ए-देहली

करबत-ए-ग़ुर्बत-ओ-तन्हाई-ओ-शब-हा-ए-दराज़

और 'मजरूह'-ए-दिल-अफ़गार बयान-ए-देहली

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like