न वो नालों की शोरिश है न ग़ुल है आह-ओ-ज़ारी का

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

न वो नालों की शोरिश है न ग़ुल है आह-ओ-ज़ारी का

वो अब पहला सा हंगामा नहीं है बे-क़रारी का

तलब कैसी बुलाना क्या वहाँ ख़ुद जा पहुँचते हैं

अगर आलम यही चंदे रहा बे-अख़्तियारी का

वहाँ वो नाज़-ओ-इश्वे से क़दम गिन गिन के रखते हैं

यहाँ इस मुंतज़िर का वक़्त पहुँचा दम-शुमारी का

कभी चश्म-ए-ख़ुमार-आलूद की मस्ती नहीं देखी

बजा है हज़रत-ए-नासेह को दा'वा होशियारी का

भला क्या ऐसी रोती शक्ल पास आ कर कोई बैठे

उठे आख़िर वो झुँझला कर बुरा हो अश्क-बारी का

अजब क्या है कि क़ासिद भूल जाए उस का ले जाना

लिखूँ जिस नामे में शिकवा तिरी ग़फ़्लत-शिआरी का

मिसाल-ए-नख़्ल देखा है उसी को फूलते-फलते

किया जिस शख़्स ने हासिल तरीक़ा ख़ाकसारी का

हर इक शय का है अंदाज़ा मगर पायाँ नहीं हरगिज़

तिरी ग़फ़लत-शिआरी का मिरी उम्मीद-वारी का

ज़ि-बस आँखों में रंगत छा रही है लाला-ओ-गुल की

ख़िज़ाँ में लुत्फ़ आता है हमें फ़स्ल-ए-बहारी का

कभी सर पाँव पर रखना कभी क़ुर्बान कह उठना

हमें थोड़ा सा ढब आता तो है मतलब-बरारी का

छुपा कल गोशा-ए-मय-ख़ाना में 'मजरूह' ने देखा

यूँही शोहरा सुना था शैख़ की परहेज़-गारी का

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like