मेरे दिल में तो हर ज़माँ हो तुम

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

मेरे दिल में तो हर ज़माँ हो तुम

चश्म-ए-ज़ाहिर से क्यूँ निहाँ हो तुम

बे-वफ़ाएँ का ऐब कैसा है

ये तो सच है कि मेरी जाँ हो तुम

जब चलो टीटर ही की चलते हो

मेरे हक़ में तो आसमाँ हो तुम

दिल-ओ-दीं दोनों नज़्र करता हूँ

ऐसी चीज़ों के क़द्र-दाँ हो तुम

देख ग़मगीं मुझे बिगड़ते हो

पर-ले दर्जे के बद-गुमाँ हो तुम

अर्श-पैमाई-ए-ख़याल अबस

कौन पहुँचा वहाँ जहाँ हो तुम

बात में दिल को खींच लेते हो

किस क़यामत के ख़ुश-बयाँ हो तुम

है सवाल और और जवाब है और

सच कहो इस घड़ी कहाँ हो तुम

बचिए अग़्यार की नज़र न लगे

चश्म-ए-बद-दूर नौजवाँ हो तुम

दुश्मनी हम करें तो किस किस से

एक आलम पे मेहरबाँ हो तुम

ज़ुल्फ़ के बार से कमर लचके

किस क़दर नाज़ुक ऐ मियाँ हो तुम

देखने की मजाल है किस को

मिस्ल-ए-ख़ुर्शीद गो अयाँ हो तुम

है वही ठीक जो कहो 'मजरूह'

क्यूँ न हो साहब-ए-ज़बाँ हो तुम

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like