आँसू थमे जो रुख़ पे वो गेसू बिखर गया

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.4K reads

आँसू थमे जो रुख़ पे वो गेसू बिखर गया

मिलते ही दोनों वक़्त के दरिया ठहर गया

अच्छा हुआ शबाब का आलम गुज़र गया

इक जिन चढ़ा हुआ मिरे सर से उतर गया

यार आ के ख़्वाब में मुझे शर्मिंदा कर गया

क्या सख़्त जान था कि न फ़ुर्क़त में मर गया

'उश्शाक़ कम-सिनी से वो कम-सिन हबाब-वार

जोबन ने जब कुचों को उभारा उभर गया

ऐ हम-सफ़ीर बाल-फ़िशानी का ज़िक्र क्या

तोला जो बाज़ुओं को परों को कतर गया

लौह-ए-मज़ार भी जो बनाई वो संग-दिल

पत्थर की सिल तराश के छाती पे धर गया

मरने पे क़ब्र भी जो खुदी मोहर की तरह

मैं बे-निशान मिस्ल-ए-नगीं नाम कर गया

बिगड़ा बनाओ कर के जो वो बुत रक़ीब से

फ़ज़्ल-ए-ख़ुदा से काम हमारा सँवर गया

क्या आबदारी-ए-दम-ए-ख़ंजर बयाँ करूँ

पानी का घूँट था कि गले से उतर गया

सुनते हैं जान हिज्र में 'अर्श'-ए-हज़ीं ने दी

भूका विसाल-ए-यार का कुछ खा के मर गया

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम