ज़ीस्त होनी तअज्जुबात है अब

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

ज़ीस्त होनी तअज्जुबात है अब

मर ही जाना बस एक बात है अब

दौर में तेरे है वो कुछ अंधेर

नहीं मालूम दिन है रात है अब

दिल है ज़िंदा न जी ही जीता है

ज़िंदगी बद-तर-अज़-ममात है अब

इतने बे-दीद बे-शुनीद हुए

न तवज्जोह न इल्तिफ़ात है अब

हिज्र कैसा विसाल हो बिल-फ़र्ज़

कुछ ही सूरत हो मुश्किलात है अब

जी ही लेना ब-लुत्फ़ है मंज़ूर

इस क़दर जो तफ़ज़्जुलात है अब

जीते जी तो रहा विसाल मुहाल

मर चुके पर तवक़्क़ुआत है अब

कुछ न पूछो 'असर' की बेचैनी

न सुकूनत है ने सबात है अब

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like