किसू को मुझ से ने मुझ को किसू से काम रहता है

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

किसू को मुझ से ने मुझ को किसू से काम रहता है

मिरे दिल में सिवा तेरे ख़ुदा का नाम रहता है

कुछ इन रोज़ों दिल अपना सख़्त बे-आराम रहता है

इसी हालत में ले कर सुब्ह से ता-शाम रहता है

कलेजा पक गया है क्या कहूँ इस दिल के हाथों से

हमेशा कुछ न कुछ इस में ख़याल-ए-ख़ाम रहता है

बयाँ मैं क्या करूँ उस से अब आगे अपनी नाकामी

तिरे ये तौर और मुझ को तुझी से काम रहता है

बला जाने 'असर' दौराँ ये कीधर चर्ख़ मारे है

हमारी बज़्म में दिन रात दौर-ए-जाम रहता है

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like